खेत के विवाद में सगे भाई-बहन को लाठियाया

0
133

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के मोहल्ला अमेठी जदीद निवासी यूसूफ व उसकी बहन रुखसार को मोहल्ले के ही दबंग युवकों ने घायल कर दिया|

[adrotate banner="3"]

मोहल्ला अमेठे जदीद निवासी १९ वर्षीय यूसुफ़ पुत्र शकील अहमद व उसकी १६ वर्षीय बहन रुखसार को मोहल्ले के ही दबंग युवक इदरीश पुत्र वहीद, सोहरवा पुत्र शमसाद, इमरान पुत्र शमसाद आदि लोगों ने मार पीटकर घायल कर दिया|

युसूफ ने बताया कि वह व उसका परिवार जरदोजी का कार्य करता है| उसके खेत में मोहल्ले के ही इदरीश के जानवर घुस जाते हैं| इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले हमारा इदरीश के साथ विवाद हो गया था| आज इदरीश के जानवर फिर मेरे खेत में घुस आये जिसके चलते हम लोगों ने इनके जानवरों को खेत से बाहर निकाले तो उक्त लोग विवाद करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए| इसी दौरान इदरीश के साथ उक्त लोग लाठियां निकाल लाये| और मुझे पीटने लगे मुझे पिटता देख मेरी बहन बीच बचाव करने पहुँची तो उसको भी मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया|

पुलिस ने घायल भाई बहन को लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए लाये व उनका डाक्टरी परीक्षण कराया| फिलहाल आरोपी अभी फरार हैं|

[adrotate banner="2"]