ट्रेन में बम की अफवाह से मंझना में यात्रियों में भगदड़

0
185

फर्रुखाबाद : सोमवार को कासगंज से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 58326 जैसे ही मंझना रेलवे स्टेशन पर सांय लगभग पांच बजे पहुंची, कुछ यात्रियों ने ट्रेन के एक भाग से धुंवा उड़ते देखा। उनमें से किसी ने ट्रेन में बम होने की संभावना की अफवाह उ़ड़ा दी। फिर क्या था, यात्रियों में भगदड़ मच गयी।

[adrotate banner="3"]

मंझना रेलवे स्टेशन पर मौजूद सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि बम की अफवाह की जानकारी नहीं है। ट्रेन के पहिये से ब्रेकशू के चिपक जाने के कारण धुंआ निकलने लगा था। जिसे ठीक कर दिया गया। ट्रेन दस मिनट रुक कर फर्रुखाबाद के लिये रवाना हो गयी।

[adrotate banner="2"]