फर्रुखाबाद: कोतवाली के निकट बेखौफ चोरों ने चाय के खोखे में सेंध लगा कर बीडी सिगरेट गुटखा सहित खोखे में रखी नगदी उड़ा दी|
[adrotate banner="3"]
कोतवाली फतेहगढ़ से चंद कदमों के फासले पर स्तिथ सत्तारिया दरगाह के पास भूसा मंडी निवासी मोईन खां के चाय के खोखे में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर खोखे में रखे बीडी, सिगरेट, पान मसाला सहित नगदी पार कर दी|
मोईन खां ने बताया कि वह शुक्रवार रात १० बजे खोखा बंद कर के घर गया था | सुबह खोलने पर पीछे से दो तख्ते निकाल कर अज्ञात चोर माल ले गये|
[adrotate banner="2"]

