कल्याण के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक स्वागत द्वार

0
124

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत के २४ सितम्बर को शहर आगमन पर उनके स्वागत के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक स्वागत द्वार तैयार किये जायेंगें|

[adrotate banner="3"]

जन क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार ने बताया कि कल्याण सिंह का फर्रुखाबाद आने से पहले कायमगंज का प्रोग्राम है| जहां लगभग ११:३० बजे कल्याण सिंह अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे| तत्पश्चात कायमगंज का प्रोग्राम खत्म होने पर करीब १२:३० बजे पी डब्लू डी निरीक्षण भवन में कुछ देर ठहरने के बाद लगभग १ बजे बढपुर स्थित गेस्ट हाउस में विशाल जन सभा को संबोधित करेंगें|

जिलाध्यक्ष ने बताया कि फर्रुखाबाद में उनके स्वागत के लिए बीबीगंज, तिकोना चौकी, पक्कापुल, चौक, लोहा मंडी वाली गली, घुमना बाजार, बूरा वाली गली, मन्नीगंज तिराहा, लाल दरवाजा आदि जगहों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जायेंगें| जहां हर स्वागत द्वार कार्यकर्ता कल्याण सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया जाएगा|

सुरेन्द्र सिंह कटियार ने कहा कि जनक्रांति पार्टी चारों विधान सभाओं पर अपने प्रत्याशी जितायेगी| जिसके लिए हमें भरपूर हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है| जन सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिदिन जनसंपर्क कर रहे हैं|

[adrotate banner="2"]