जिलाधिकारी सैम्फिल का तबादला, सच्चिदानंद नये डीएम

0
105

फर्रुखाबाद: विगत एक सप्ताह से चल रही जिलाधिकारी के स्थानांतरण की अटकलों पर बुधवार शाम प्रदेशन शासन ने मुहर लगा दी है। देर शाम जारी सूचना के अनुसार जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फिल का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर जनपद देवरिया में तैनात जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे की तैनाती की गयी है।

[adrotate banner="3"]

श्री दुबे पड़ोसी जनपद मैनपुरी में तैनात रह चुके है। उनकों वहां से मायावती के दौरे के बाद ७ फरवरी को हटाया गया था। वर्तमन में श्री दुबे जनपद देवरिया में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत है। यहां पर तैनात श्री सैम्फैल को विशेष सचिव ग्राम्य विकास बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि माह फरवरी में मायावती के दौरे में ही यहां से भी तत्कालीन डीएम मिनिस्ती एस को हटाया गया था। श्री सैम्फिल मुश्किल से दो माह ही काम कर पाये थे कि  लखनऊ जाते समय हरदोई में एक मार्ग दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गये थे। तब से आज तक वह अपने कैंप कार्यालय से ही जनपद का काम काज देख रहे थे।

[adrotate banner="2"]