नावालिग़ किशोरी को भगा ले जाने के मामले में युवक पर केस दर्ज

0
127

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली के ग्राम  कुटरा निवासी घनश्याम ने अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मोहल्ला छावनी निवासी चाँद के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुटरा निवासी घनश्याम पुत्र रघुनंदन ने बताया कि उसकी १३ वर्षीय पुत्री रेखा( परिवर्तित नाम) को मोहल्ला छावनी निवासी मुंशी पुत्र शेर मोहम्मद के घर सिलाई कढाई सीखने के लिए भेजा था| १४ मई २०११ को उसी  का पुत्र चाँद पुत्र शेर मोहम्मद मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया|

बिहार में मजदूरी करने वाले रेखा के पिता घनश्याम को मोहल्ले के ही दिलशाद ने रेखा व चाँद पुत्र शेर मोहम्मद को बस स्टैंड पर देखे जाने की जानकारी दी| जानकारी मिलते ही घनश्याम ने चाँद के खिलाफ पुत्री रेखा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना दी| कोतवाली पुलिस ने चाँद के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="2"]