चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम

0
104

फर्रुखाबाद: नवाबगंज के गनीपुर जोगपुर में एक बच्चे की शुक्रवार को बिजली की हाई टेंशन लाइन के झूलते तारो से चिपक कर हुई मौत के बाद आज शनिवार को जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है| परिजनों के साथ किसान यूनियन सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नवाबगंज चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया|

[adrotate banner="3"]

चौराहे पर टेंट लगाकर धरना शुरू किया गया| व्यापारियो ने भी बाजार बंद कर विरोध शुरू कर दिया| जनता की बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई मौत के लिए विभाग के खिलाफ ऍफ़आईआर और मुआवजे की मांग पर की| ग्रामीणों का आरोप है कि ये बिजली के तार बेहद नीचे हो गए थे जिनकी कई बार शिकायत दर्ज करायी गयी| इसके बाबजूद विभाग ने इन तारो को ठीक करने की जहमत नहीं उठायी| इसके कारण गनीपुर का नन्हकू पुत्र श्रीकृष्ण जब कल शाम लगभग ७ बजे शौच के लिए खेत से जा रहा था उस समय वो तारो से चिपक गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी|

[adrotate banner="2"]