विकीलीक्स का मालिक पगला गया है: मायावती

0
116

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री ने आज मंगलवार को विकिलीक्स के खुलासे पर एक प्रेस कांफ्रेस की। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि विकीलीक्स का मालिक पागल हो गया है। साथ ही मायावती ने विकीलीक्स के मालिक को पागलखाने भेजने की सलाह दी।

[adrotate banner="3"]

मायावती ने कहा कि यदि उनके देश के पागलखाने में जगह नहीं है तो उसे आगरा के पागलखाने में भर्ती कराया जाए। मायावती ने विपक्षी पार्टी के उन नेताओं की भी कडी अलोचना की, जिन्होनें विकीलीक्स की बातौं को बढावा दिया। जेट प्लेन से चप्पल मंगाने के बारे में उन्हानें कहा कि शायद विकीलीक्स का मालिक खुद प्लेन में बैठकर मायावती के लिए सैंडल लेने मुंबई गया था। रसोई में बहुत सारे कर्मचारियों के सवाल पर मायावती ने कहा कि शायद वे मेरे किचन में बर्तन साफ करते हैं। >

[adrotate banner="2"]