दिन दहाड़े महिला के कुंडल नोचे,विरोध करने पर बहिन को चाकू मारा

0
100

फर्रुखाबाद(कायमगंज): नईबस्ती निवासी राजकुमारी पत्नी कल्लन अपनी बहिन महका देवी पत्नी भगवानदास निवासी दीनदयालबाग फर्रूखाबाद के साथ अपनी वीरवानी गांव थाना जैथरा से अपनी रिश्तेदारी से वापस घर जा रही थी। कुकीखेल गांव के पास मक्का के खेत से दो युवक निकले और झपट्टा मारकर महका देवी के कानों से सोने के कुंडल खींच लिये। उसकी बहिन राजकुमारी ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसको चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गये। कुछ ही दिन पूर्व कुकीखेल के पास ही खेतों में एक वृद्धा के कानों से कुण्डल खीचने की घटना हो चुकी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]