मीडिया के पहुँचने से वसूली में बाधा, पंजीरी वितरण रोका

0
111

फर्रुखाबाद: सीडीपीओ कार्यालय में सुपर वाईजर द्वारा पंजीरी बांटे जाने के दौरान कार्यकत्रियों से बसूली की जा रही थी| तभी मीडिया कर्मियों के पहुंचे से कार्यालय में हडकंप मच गया| आखिर कार्यकत्रियों को हो रहा पंजीरी वितरण रोक दिया गया। कर्यकत्रियों को शुकवार को बुलाया गया है।

[adrotate banner="3"]

ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र के सीडीपीओ कार्यालय में आज पंजीरी वितरण का कार्य चल रहा था| आसपास के क्षेत्रों की कार्यकत्री व अन्य कर्मचारी मौजूद थे| पंजीरी वितरण के सापेक्ष कार्यकत्रियों से बसूली की जा रही थी| वितरण रजिस्टर में हस्ताक्षर के दौरान कर्यकत्रियों की बंद मुट्ठियां आगे बढ़ती और खाली हाथ वापस लौट आता। हिसाब और भरोसे का यह आलम कि न यह पूछने की जरूर कि कितने देने हैं और  न ही लेने वाली को गिनने की जरूरत। मीडिया के पहुँचते ही कार्यालय में कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गयी| आनन फानन में बसूली व पंजीरी वितरण कार्य को रोक दिया गया|

सीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इधर उधर फोन कर मीडिया को हटाने के लिए बहाने बनाना चाहा| करीब २ घंटे तक पंजीरी वितरण कार्य बंद रहा| आखिर शेष कार्यकत्रियों को यह कह कर वापस कर दिया गया कि अब वितरण शुक्रवार को होगा। ढिटाई की हद यह कि संबंधित अधिकारी के फोन नंबर तक के विषय में अनभिज्ञता प्रकट करदी गयी।

[adrotate banner="2"]