अपहृत लड़की की बरामदगी के लिये बृह्माकुमारी आश्रम पर छापा

0
176

फर्रुखाबाद: बांदा से एक युवती का अपहरण कर यहां लाये जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शहर के सिकत्तर बाग स्थित बृह्माकुमारी अध्यात्मिक ईश्वरी विश्वविद्यालय पर छापा मारा है। समाचार लिखे जाने तक छापे की कार्रवाई जारी है। दरवाजा अंदर से बंद कर लिये जाने के कारण पुलिस आश्रम का गेट तोड़ने का प्रयास कर रही है। मामला बांदा से संबंधित होने के कारण युवती की बरामदगी के लिये प्रशासन पर वहां के एक कद्दावर नेता का भी दबाव बताया जा रहा है। विदित है कि इस आश्रम पर इस प्रकार की घटनाये पूर्व में भी हो चुकी हैं।

[adrotate banner="3"]

कैमरे की नजर से छापेमारी-

[adrotate banner="2"]