बाढ़ के बहाव में बहे युवक की मौत, शव बरामद

0
125

फर्रुखाबाद(कंपिल):  थाना क्षेत्र के ग्राम बहबलपुरका एक युवक शुक्रवार को पैर फिसल जाने के कारण कटी सड़क पर बह रहे तेज पानी के बहाव में बह गया। ग्रामीणों के प्रयास से लगभग एक घंटे बाद युवक का शव बरामद किया जा सका है।

[adrotate banner="3"]

ग्राम बहबलपुर निवासी होरी लाल का  22 वर्षीय सुखवीर शुक्रवार को प्रात: 10 बजे खेतों की रखवाली के लिये जा रहा था। भैंसुरी- बहबलपुर संपर्क मार्ग पर कटी सड़क के बीच गंगा की बाढ़ का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। कटान पार करते समय युवक सुखवीर का पैर फिसल गया व वह पानी के तेज बहाव के साथ बहता चला गया। आस पास के ग्रामीण युवक की चीख सुनकर उसे बचाने के लिये भगो। ग्रामीणों के प्रयास के बाद लगभग एक घंटे बाद युवक का शव बरामद कर लिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल बचाने के प्रयास के बावजूद युवक को जिंदा नहीं बच सका। राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी करने में जुटे हैं।

[adrotate banner="2"]