जनपद के बाढ़ ग्रस्त 162 गांवों में 36000 से अधिक लोग प्रभावित

0
152

फर्रुखाबाद: विगत एक सप्ताह से विकराल रूप धारे गंगा व रामगंगा की भीषण बाढ से जनपद के 168 गांव प्रभावित है। इनके लगभग 36 हजार ग्रामीण बाढ़ से पीड़ित हैं।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी की ओर से शासन को भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार जिले के कुल 162 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें तहसील कायमगंज के 68, अमृतपुर के 69 व तहसील सदर के 25 गांव सम्मिलित हैं। इन बाढ़ प्रभावित ग्रामों की पीड़ित आबादी का आंकलन लगभग 36 हजार किया गया है।

प्रशासनिक दावों के अनुसार जनपद में बाढ़ पीड़ितों के लिये विभिन्न राहत शिचिरों लगभग एक हजार लोग पनाह लिये हुए हैं। इनको अभी तक कुल 1221 लंच पैकेट वितरित किये गये हैं। ग्रामीणों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकालने के लिये दो दर्जन नावें लगायी गयी हैं।

जिलाधकारी ने बताया कि राहत आयुक्त ने एक कंपनी पीएसी जनप द को स्वीकृत कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात तक पीएसी के यहां पहुंचने की संभावना है।

[adrotate banner="2"]