फर्रुखाबाद: गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का जादू लोगों के सिर किस कदर बोल रहा है इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि उनके समर्थन में युवा वर्ग ही नहीं बल्कि नन्हे मुन्ने बच्चे व बड़े बूढ़े भी एकजुट हो गए है| सभी के मुंह से एक ही आवाज निकल रही है ” अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं ” इन्कलाब जिंदाबाद|
[adrotate banner="3"]
आज दोपहर करीब एक बजे आवास विकास स्थित रिप्स के अगुबाई में विकलांग युवा, बच्चे व महिलाओं ने जुलूस निकाला| अन्ना के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए लोहिया अस्पताल पहुंचे|
इस दौरान रिप्स के संस्थापक धीरेन्द्र सिंह फ़ौजी, संजीव रावत, आनद, ब्रजेन्द्र सिंह राठौर, जगवीर आदि लोग मौजूद रहे|
[adrotate banner="2"]


