2 से 102 साल तक के अन्ना समर्थन तिरंगा थाम आंदोलन में कूदे

0
114

फर्रुखाबाद: शहर में अन्ना की भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई दिनों दिन रंग ला रही है| युवा, महिलओं के साथ ही शहर के नुनहाई मोहल्ला निवासी 102 वर्षीय रामश्री ने भी आज भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई में कोदर हाँथ में तिरंगा थामकर जमकर नारे लगाए|

[adrotate banner="3"]

शहर में इस द्रश्य को देखने वालों की भीड़ एकत्र हो गई| पंडा बाग़ से चलकर यह जुलूस चौक पर पहुंचा श्रीमती रामश्री आगे आगे तिरंगा लेकर युवाओं व महिलओं का नेतृत्व करती नजर आ रही थी| चौक पर पहुंचकर उन्होंने अन्ना हजारे जिंदाबाद व केंद्र सरकार हाय-हया के नारे लगाए|

इस मौके पर सुमित तिवारी, मधु पाण्डेय, लीना गंगवार, आकांक्षा शुक्ला, रेखा शुक्ला, रत्ना मिश्रा, संगीता पाण्डेय युवाओं में खतराना सभासद ऋषी तिवारी, विक्रांत अवस्थी सहित आधा सैकड़ा लोगों ने शिरकत की|

इसी क्रम में आवास विकास कालोनी के डाक्टर व व्यापारियों ने आज शाम आवास विकास कालोनी में कैंडल मार्च निकाला| इस मौके पर युवाओं के साथ साथ नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी अन्ना के समर्थन में जोरदार नारे लगाए| बच्चों में झलक रही राष्ट्र के प्रति भावना देखते ही बन रही थी|

कैंडल मार्च में आवास विकास के जूता व्यापारी आशू मिश्रा, सभासद पिंकू राठौर, डॉ अजय तिवारी, डॉ अनल शुक्ला, डॉ अरुण दुबे, सुलक्षणा सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]