सलमान शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे

0
132

फर्रुखाबाद: केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेगे।

[adrotate banner="3"]

श्री खुर्शीद शनिवार को प्रात: अपने गृहक्षेत्र कायमगंज के पैतृक गांव पितौरा पहुंचेगे। सायंकाल वह नवभारत सभा भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन की ओर से आयोजित रोजा अफ्तार कार्यक्रम में भाग लेंगे। पितौरा मे रात्रि  विश्राम व अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत वह शहर में गुड्डू खां की ओर से आयोजित रोजा अफ्तार में शिरकत करेंगे।

[adrotate banner="2"]