दलित शिक्षक 24 को सामूहिक अवकास लेकर करेंगें बीएसए का घेराव

0
103

फर्रुखाबाद: दलित शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग में बैक लाक पदौन्नतियों में पूरा न किये जाने एवं बीएसए की मनमानी कार्य प्रणाली को लेकर २४ अगस्त को सामूहिक अवकास लेकर बीएसए कार्यालय का घेराव करेंगें| यह निर्णय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की आयोजित नलकूप कालोनी की बैठक में लिया गया|

[adrotate banner="3"]

बैठक में संघ के प्रांतीय महामंत्री नानक चन्द्र ने कहा कि बीएसए द्वारा संविधान में प्रदत्त नियमों का खुला उलंघन कर दलित शिक्षकों की समस्याओं को नजरअंदाज किये हुए हैं| साथ ही जिलाधिकारी द्वारा समायोजन, स्थानान्तरण एवं पुस्तक घोटालों पर बनायी गयी जांच कमेटी भी जांच पूरी न करके शिक्षकों और गरीब नौनिहालों के साथ धोखा कर बीएसए के भ्रष्टाचार की कार्यप्रणाली को शह दे रही है|

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के अस्वस्थ होने के कारण बीएसए निरंकुश होकर अपनी मनमानी करने पर तुले हुए हैं| इसके लिए आन्दोलन चलाया जाना आवश्यक हो गया है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में नियमों का खुला उलंघन विगत तीन वर्षों से चल रहा है| जिसको लेकर संघ की लड़ाई में दो बीएसए निलंबित भी हो चुके हैं| वर्तमान बीएसए यदि होश में नहीं आये तो इनके विरुद्ध भी मुहीम चलाई जायेगी|

सतीश चन्द्र गौतम ने कहा कि पहले २६६ पदौन्नतियों में बैक लाक पूरा किया जाए तथा बेसिक शिक्षा परिषद् से अनुमति आने के बाद पदौन्नती समिति की अध्यक्ष डायट प्राचार्य व अन्य पदाधिकारी सहमति दें| अंततः की स्थित में नियमों के विपरीत कार्य किया गया तो पदौन्नती समिति के पदाधिकारियों के विरुद्ध जंग छेदी जायेगी|

प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि बीएसए ने अनुसूचित जाति के शिक्षकों के पदौन्नती सूची में पक्षपात किया तो शिक्षक अन्ना हजारे जैसे मुहीम बीएसए के विरुद्ध भी चलाएगा|

बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लेकर शपथ ली गयी कि २४ अगस्त को जनपद के समस्त दलित शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर बीएसए कार्यालय में पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर बीएसए का घेराव करेगें| बैठक में फकीरे लाल, हंसराज गौतम, कृष्ण कुमार शंखवार, विजय कनौजिया, प्रमोद गौतम, अमित जैन, अमरपाल सिंह, दाताराम, रानी सिंह, शिवानी, वीना, शीशराम, सुधीर कुमार व रामकुमार सहित शिक्षकों ने विचार व्यक्त किये बैठक का संचालन कमलेश कुमार ने किया|

[adrotate banner="2"]