फर्रखाबाद: राजपूत रेजीमेंट में फर्जी पते से भर्ती रंगरूट को गुरूवार को सेना ने पलिस को सौंप कर एफआईआर दर्ज करा दी है।
[adrotate banner="3"]
विदित है कि हाल ही में राजपूत रेजीमेंट में हुई भर्ती के दौरान जसवीर पुत्र वजीर निवासी ग्राम खड़खड़ा, थाना मेहम जनपद रोहतक हरियाणा ने फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र के आधार पर स्वयं को उत्तरांचल के जनपद अल्मोड़ा का निवासी दिखा कर भर्ती हो गया था। सेना की ओर से सत्यापन कराये जाने पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने मूल निवास फर्जी होने की पुष्टि कर दी थी। राजपूत रेजीमेंट के मेजर अजीत मेहरा ने गुरूवार को जसवीर को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने जसवीर के विरुद्ध धारा 420, 468 व 471 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
[adrotate banner="2"]


