दरोगा, कानूनगो व लेखपाल सहित 9 पर मुकदमा

0
103

फर्रुखबाद : कमालगंज थाने के ग्राम चौंसपुर में विवादित जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में दरोगा, कानूनगो चकबंदी सहित नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।

[adrotate banner="3"]

चौसपुर गांव निवासी मोहम्मद नसीम ने दरोगा राजकिशोर अवस्थी, कानूनगो चकबंदी रामदत्त, लेखपाल एवं गांव के ही इशरद हुसैन, उनकी पत्नी मदीना बेगम व पुत्रों मुईन, सुईन, मुस्तकीम एवं मुस्तसीम के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया। कहा कि 7 मई को अपराह्न 3 बजे दरोगा व चकबंदी कानूनगो एवं लेखपाल ने विवादित जमीन पर जबरदस्ती दीवार बनवाकर कब्जा करवा दिया। पत्नी ने सिविल जज जूनियर की अदालत में जमीन के विवाद को लेकर चल रहे मुकदमे के कागज दिखाए। इस पर आरोपियों ने कागज फाड़ दिए तथा अभद्रता कर धमकाया।

[adrotate banner="2"]