दीवार ढहने से देवरानी व जेठानी सहित तीन घायल

0
112

फर्रुखाबाद: बारिश होने के कारण दीवार ढहने से देवरानी व जेठानी सहित तीन लोग घायल हो गए| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

[adrotate banner="3"]

जिला शाहजहांपुर थाना अल्लागंज के ग्राम रावतपुर में बीती रात बारिश के दौरान दीवार गिरने से बड़े लला के घर के आँगन में छप्पर के नीचे लेटी ५० वर्षीय पत्नी रामबेटी, ३० वर्षीय पुत्र रामबाबू व भाई देवादीन की ३५ वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की दीवार अचानक गिर जाने से उसके मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए|

तेज बारिश होने के कारण घायलों को अस्पताल तक लाने में काफी मशक्कत करनी पडी| गाँव के ही मानपाल सिंह ने आज सुबह घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| उपचार के दौरान डाक्टर ने बताया कि रामबाबू के सिर में काफी चोटें आयीं हैं|

[adrotate banner="2"]