ससुराल में रुकने पर बाप ने डांटा तो युवक ने जहर खा लिया

0
117

फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद के ग्राम दलेल गंज निवासी अनिल पुत्र रामनरेश की शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लेने से हालत बिगड़ गयी। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से उसे लोहिया अस्पताल के लिये संदर्भित कर दिया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार अनिल अपनी पत्नी को पहुंचाने ससुराल गया था। पिता ने पत्नी को छोड़ कर तत्काल वापस आने को कहा था।

[adrotate banner="3"]

परंतु ससुरालीजनों के आग्रह के कारण अनिल वहां चार दिन रुक गया। वापस आने पर पिता ने खरी खोंटी सुनाई तो उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया है।

[adrotate banner="2"]