नवागंतुक एसडीएम को सिटी मजिस्ट्रेट का चार्ज

फर्रुखाबाद: स्थानांतरण पर आये नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर अशोककुमार लाल को जिलाधिकारी ने  सिटी मजिस्ट्रेट का चार्ज सौंपा है।

विदित है कि सिटी मजिस्ट्रेट का पद एमके मिश्र के उपजिलाधिकारी कायमगंज पद पर स्थानांतरण के बाद से रिक्त चल रहा था। जिलाधिकारी रिग्जियान सैंफिल ने जनपद बुलंदशहर से स्थानांतरण पर आये डिप्टी कलेक्टर अशोककुमार लाल को प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट का चार्ज सौंपा है। इसके अतिरिक्त उन्हें बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) का प्रशासनिक व दायित्व भी दिया गया है।