टेम्पू पलटने से आधा दर्जन घायल

0
121

फर्रुखाबाद: नीम करोरी से दर्शन कर लौट रहे यात्री टेम्पू पलटने से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र कायमगंज में भर्त्ती कराया गया जहाँ एक महिला की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

थाना कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम रजीव नगर निवासी रमेश के पुत्र देवेन्द्र सिंह अपनी पत्नी पूना देवी पुत्री निशा व पुत्र ब्रजेश एवं इन्द्रा नगर निवासी दिनेश कि पत्नी सुदामा देवी बाबा नीम करोरी से दर्शन कर लौट रहे थे। नीम करोरी स्टेशन के पास साहब सिंह के भट्टे के सामने टेम्पू को ओवरटेक करने के चक्कर में ग्वालटोली निवासी चालक इशु कि लापरवाही से टेम्पू पलट गया। टेंपो पलटने से आधा दर्जन घायल हो गये। सभी घायलों को प्राथमिक स्वस्थ केंद्र कायमगंज में भर्त्ती कराया गया, जहाँ सुदामा देवी की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया के लिए रेफर कर दिया।

[adrotate banner="2"]