टेबिल फैन ठीक करते युवक की करेंट से मौत

0
166

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के बरगदिया घाट २५ वर्षीय युवक संजू बाथम पुत्र रघुनाथ बाथम की मंगलवार को करेंट लगने से मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

परिजनो के अनुसार संजू छावनी क्षेत्र में चलने वाली डिश का काम करता था। आज सुवह वह घरेलू टेबिल फैन की सफाई व मरम्मत कर रहा था। अचानक बिजली का करेंट लगने के कारण संजू की मौत हो गयी। परिजनों ने संजू का स्थानीय नर्सिंग होम मे भी दिखाय परंतु डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजू की तीन वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उसके एक मात्र आठ वर्ष का पुत्र है।

[adrotate banner="2"]