पानी भरने के विवाद में महिला को घायल किया

0
169

फर्रुखाबाद: पानी भरने को लेकर थाना शमशाबाद के ग्राम इमादपुर में दबंगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने कि गुहार लगायी

[adrotate banner="3"]

थाना शमशाबाद के ग्राम इमादपुर निवासी ज्ञान चंद्र कि पत्नी उषा देवी ने अपर पुलिस अधीक्षक को दिए  प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया के मेरी पुत्रियां ग्राम में लगे सरकारी हेंडपम्प से पानी भरने गयी थीं। वाहाँ पर पहले से ही गाँव के ही दबंग मुन्ना लाल के पुत्र श्यामबाबू व उनकी पत्नी वीरावती, श्यामबाबू की पुत्री जसोदा व पुत्र राजीव पानी भर रहे थे। इनके बाद मेरी पुत्री ने अपनी बाल्टी नल के नीचे लगायी तभी श्याम बाबू ने मेरी पुत्री शीला कि बाल्टी फैंक दी। शीला ने घर आकर जब मुझे घटना की सूचना दी तो मैं शिकायत करने नल के पास गयी। इस पर उक्त लोगो ने मुझे व मेरी पुत्री शीला को बुरी तरह से लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। मैंने जब शोर मचाया तो गाँव के ही धनपाल के पुत्र सुधीर व उनकी पत्नी रामश्री ने मुझे आकर बचायार। ग्रामीणों के आने पर हमलावर रिपोर्ट दर्ज ना करने कि धमकी दे कर चले गये।

[adrotate banner="2"]