ह्त्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद, पुलिस ने खत्म कर दी पंकज की माफियागीरी

0
153

पत्नी व भाभी सहित गया जेल, बाप व भाई की तलाश

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद: दीपक सिंधी की दिन दहाड़े ह्त्या से बौखलाई पुलिस ने पूरा हिसाब चुकती कर उसकी माफियागीरी खत्म कर दी| पत्नी व भाभी सहित पंकज ने जेल भेज दिया और सटोरिया भाई व बाप की सरगर्मी से तलाश है|

शहर कोतवाली पुलिस ने दावा किया कि मोहल्ला खड़ीयाई निवासी पंकज शुक्ला को याकूतगंज क्षेत्र में मुठभेंड के दौरान तमंचा सहित गिरफ्तार कर कोतवाली फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई|

फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी कमरुल हशन ने बताया कि पंकज से ३१५ बोर का तमंचा, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है| उसने इसी तमंचे से विक्रम होटल के मालिक दीपक सिंधी की ह्त्या की थी| पुलिस पंकज की पत्नी रेनू व उसके भाई नीरज की पत्नी रेखा को दो दो सौ ग्राम नशीले पाउडर सहित जेल भेज चुकी है| पुलिस को सट्टे की खाईबाडी करने के मुकद्दमे में फरार उसके पिता छूटकन्नू व भाई नीरज की सरगर्मी से तलाश है|

पंकज सट्टा जुआ की अलावा खुलेआम मादक पदार्थ का धंधा करता था| उसकी माफियागीरी का इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि गुलाबी गैंग की कमांडर बनने से पूर्व अंजली यादव ने अपने स्कूली बच्चों के साथ शहर में पंकज के कारनामों के विरोध में रैली निकाली थी|

[adrotate banner="2"]