पति को चकमा देकर महिला जेवरात सहित जीजा के साथ फुर्र

0
111

कौशाम्बी। जिले के चरवा थाना के बरियावां गांव की एक विवाहित महिला जेवरात लेकर अपने जीजा के साथ फरार हो गई। इस संबंध में पति ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उचित कदम नहीं उठाया। अब महिला के पति ने एएसपी से गुहार लगाई है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक, बरियावां गांव की यह महिला अपने पति के साथ जीजा से मिलने सोमवार को इलाहाबाद गई थी। वहां पति को चकमा देकर जीजा के साथ भाग निकली। पति ने घर लौटकर जब उसका बक्सा खोला, तो जेवरात गायब थे।

एएसपी एमपी वर्मा ने पति की शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस भागे हुए महिला और उसके जीजा की तलाश कर रही है।

वहीं अंबेडकरनगर के भीटी में हजारों रुपये की कीमत का आभूषण लेकर छत के रास्ते नवविवाहिता आधी रात को फुर्र हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने नवविवाहिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, महरुआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी राधेश्याम की शादी एक माह पहले गुड़िया के साथ हुई थी। एक दिन रात वह घर में रखा हजारों रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात समेटकर छत के हुक में रस्सी बांध उसी के सहारे बाहर कूदकर फरार हो गई। थानाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के मुताबिक, मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]