अमृतपुर के दो कोटेदारों के अनुबंध पत्र निलंबित

0
211

फर्रुखाबाद: उपजिलाधिकारी अमृतपुर रामबहादुर वर्मा ने बदनपुर व तुषौर राशन की राशन की दुकानें वितरण में अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दी हैं। जिला पूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी ने खाद्यान्न वितरण के दिन बंद मिली चार राशन दुकानों के विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

[adrotate banner="3"]

श्री वर्मा ने राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर तहसील अमृतपुर के ग्राम बदनपुर के कोटेदार राजेंद्र बाबू व तुषौर के कोटेदार सुंदरलाल का अनुबंध निलंबित कर दिया है। विशेष वितरण दिवस पर चार दुकानें बंद पाने पर जिला पूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी ने पूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार की आख्या के आधार पर जिला सहकारी संघ मदारवाड़ी, सुनील कुमार हजेला, सहकारी क्रय विक्रय समिति बेवर रोड, सहकारी क्रय विक्रय समिति अढ़तियान के टेदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

[adrotate banner="2"]