मुलायम की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने माया का पुतला फूँका

0
122

फर्रुखाबाद: सपा मुखिया मुलायम सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आज दोपहर बाद सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन व पुतला फूंककर माया सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकली|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, उर्मिला राजपूत, सुरेन्द्र सिंह गौर, लाखन सिंह कठेरिया, बंटी यादव, लोहिया बाहिनी सदर विधान सभा के अध्यक्ष मुजाहिर अंसारी आदि पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन किया|

मुलायम सिंह जिंदाबाद, मायावती मुर्दावाद के नारे लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे तक मायावती सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया|

विक्रांत अवस्थी, सोनू कुशवाह, मोहन सक्सेना, आशीष मिश्रा आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोहिया मूर्ति के पास मायावती का पुतला फूंक दिया| इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा| एल आई यूं टीम, डिप्टी कलेक्ट्रेट रवींद्र वर्मा, सीओ सिटी विनोद कुमार आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]