दर्द से तड़पती रही ‘गर्भवती’, पैसे मांगते रहे ‘बेदर्द’ डॉक्टर

0
111

कन्नौज। जिला चिकित्सालय कन्नौज में एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। उस समय अस्पताल स्टाफ उसकी मदद करने की बजाय पैसों की मांग करने में लगा हुआ था। आखिरकार जब महिला के पति ने पैसे दिए तब जाकर उसका प्रसव कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक, सुशील कुमार जाटव की पत्नी ममता देवी बीते दिनों संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज में प्रसव पीडा होने पर भर्ती के लिए आयी थीं, लेकिन उनकी भर्ती नहीं की गयी और उनसे धन की मांग की गयी थी।

इस संबंध में प्रदेश सरकार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज के नर्सो को प्रसव पीडा से कराहती युवती से पैसा मांगने के आरोप में निलम्बित कर और महिला चिकित्सक को हटा दिया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नर्स शान्ति देवी, कांती देवी एवं सुश्री समता देवी को प्रसव के लिए आयी श्रीमती ममता से धन की मांग करने और न दिये जाने पर भर्ती करने से इन्कार की शिकायत की जांच में दोषी पाये जाने पर निलम्बित कर दिया।

[adrotate banner="2"]