सात सभासदों के बहिष्कार के बीच सम्पन्न हुई संकिसा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, 115 प्रस्ताव पारित

0
16

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर की पूर्व निर्धारित बोर्ड बैठक शुक्रवार दोपहर बाद अध्यक्ष अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सात सभासदों ने शामिल न होकर बहिष्कार किया। इसके बावजूद आवश्यक कोरम पूरा होने पर बैठक की कार्यवाही पूरी की गई।बैठक में विभिन्न वार्डों से संबंधित कुल 115 प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए। इनमें हैंडपंपों की स्थापना एवं मरम्मत, नई हाईमास्ट लाइटें लगवाने, सीसी रोड निर्माण, बारातघर और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विकास कार्य भी शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया।अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि सभासद सीमा दीक्षित, अजीत दिवाकर, सीमा कश्यप, मीना देवी पाल, अखिलेश भूषण पांडेय, अनुज कुमार और सुमन राजपूत ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया। उनके द्वारा दिए गए प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत नहीं किए जा सके और बोर्ड से स्वीकृत भी नहीं हुए।बैठक में निर्वाचित सभासद सीमा गौतम, नीलू यादव, शिवा भदौरिया, अखिलेश कुमार तिवारी, गोल्डी शाक्य, मोहिनी देवी, हेमलता दीक्षित व महिपाल सिंह तथा नामित सभासद मनोज चतुर्वेदी, राधा पाल और अजय दिवाकर मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ लिपिक शरद वाजपेई, लिपिक राहुल श्रीवास्तव व मनोज कुमार उपस्थित रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]