फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य मुख्य अतिथि तथा जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद संजीव कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
किया। नृत्य, गायन और भारत की सांस्कृतिक विविधता पर आधारित कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस दौरान छात्राओं ने कला एवं शिल्प से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ऋचा यादव ने अतिथियों का स्वागत किया | शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों तथा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
राजकीय बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



