आग की लपटों में घिरी गन्ने की फसल, लाखों का नुकसान

0
42

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के करनपुर घाट गांव में रविवार को खेतों में खड़ी गन्ने की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।जानकारी के अनुसार मुकेश की 12 बीघा, अवधेश की 15 बीघा, बलिस्टर की नौ बीघा, रविंद्र पाठक की 10 बीघा और सुधा बाजपेई की 10 बीघा खेत में खड़ी गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा के खेत में भी आग लगने से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा।खेतों से आग की ऊंची लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी देर तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के अन्य खेतों में खड़ी फसल को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक घटना की सूचना संबंधित लेखपाल आयरन सोनकर को भी दी गई थी, लेकिन आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद वह मौके पर नहीं पहुंचे। इससे किसानों में नाराजगी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से जली हुई फसल का स्थलीय सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]