फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कानपुर परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने जारी किया आदेश, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज और औरैया भेजे गए पुलिसकर्मीफर्रुखाबाद। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कानपुर परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने फर्रुखाबाद में तैनात 21 निरीक्षक नागरिक पुलिस का गैर जनपदों में स्थानांतरण कर दिया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण
करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को हुई पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में यह तबादले किए गए हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों में विनोद कुमार शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार चौबे, अमित गंगवार, योगेंद्र सिंह सौरत, हरिश्याम सिंह, राजीव पाण्डेय, मनोज सिंह यादव, नवीन कुमार सिंह, पूनम अवस्थी, ओम प्रकाश पाण्डेय और राजेश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण, गोविंद हरी, मनोज कुमार भाटी, राजेश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश, श्रवण कुमार, समर बहादुर यादव, रण विजय सिंह और रहमत खां का भी स्थानांतरण किया गया है। तबादला सूची के मुताबिक आठ पुलिसकर्मियों को कानपुर देहात, 7 को इटावा, पांच को कन्नौज तथा एक को औरैया भेजा गया है। कुल 21 स्थानांतरण शामिल हैं।आदेश में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना यमुना प्रसाद तथा पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराने को कहा गया है।
विधानसभा चुनाव से पहले फर्रुखाबाद से यातायात प्रभारी व कायमगंज कोतवाल सहित 21 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



