बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

0
35

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे स्कूटी सवार युवक की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास हुआ। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद निवासी पंकज सोमवंशी (33) बुधवार सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे। वहां से स्कूटी से घर लौटते समय सुबह करीब आठ बजे जमापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंकज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन पंकज की जान नहीं बच सकी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सुबह बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे पंकज के साथ हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। एक सड़क दुर्घटना ने मासूम बच्ची से उसके पिता का साया छीन लिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]