संदिग्ध परिस्थितियों में खाली प्लाट में मिला अधेड़ का शव, सिर में लगी थी गोली

0
26

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी महमदपुर में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के 50 वर्षीय अवधेश राजपूत का शव उनके घर से करीब 250 मीटर दूर गांव के किनारे स्थित उनके खाली प्लाट में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गहरा घाव था और घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था।बताया गया कि रात करीब एक बजे ग्रामीणों को अवधेश का शव पड़े होने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर घर ले गए। सूचना पर जहानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल राजपूताना चौकी प्रभारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की।गांव में चर्चा है कि पत्नी सुनीता से विवाद के बाद अवधेश ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चर्चा के अनुसार गोली बेहद नजदीक से लगने के कारण सिर में गंभीर क्षति हुई। हालांकि, पुलिस ने अभी आत्महत्या की पुष्टि नहीं की है।अवधेश के दो बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल ने बताया कि मृतक के सिर में घाव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोट गोली लगने से हुई है या नहीं। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]