बढ़पुर में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस का छापा, चार कार्टून बरामद

0
71

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) दीपावली के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी अभय वर्मा ने कादरीगेट थाना पुलिस बल के साथ मोहल्ला बढ़पुर में छापा मारा। यहां एक मकान के अंदर छिपाकर रखे गए चार कार्टून पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने आतिशबाजी जब्त कर सील कर दी और थाने भिजवा दिया।पुलिस टीम ने अनोखे लाल के सामने वाली गली में स्थित एक संकरी गली के मकान में दबिश दी। बताया जाता है कि काफी मशक्कत के बाद मकान का दरवाजा खुलवाया गया। तलाशी के दौरान मकान के सबसे पीछे बने कमरे में चार गत्तों में पटाखे रखे मिले। पुलिस ने तत्काल आतिशबाजी को कब्जे में ले लिया।इसके बाद सीओ सिटी को मोहल्ला विकास नगर, बढ़पुर में भी दो मकानों में अवैध रूप से पटाखे जमा किए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने वहां भी छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मकानों के गेट पर ताले लगे मिले। मकान मालिक मौके से गायब थे। इसके चलते पुलिस फिलहाल आतिशबाजी की मौजूदगी की पुष्टि नहीं कर सकी।सीओ सिटी अभय वर्मा ने रात करीब 11:30 बजे बताया कि मुखबिर से कुछ घरों में पटाखों का अवैध भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर कादरीगेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। बढ़पुर के एक मकान से चार कार्टून अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। उन्हें जब्त कर सील कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। विकास नगर में भी एक मकान में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां गेट पर ताला लगा होने के कारण अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]