मेजर प्रयास: सेंट्रल जेल चौराहे पर जिले की पहली ‘आरएमयू’ का लोकार्पण, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

0
41

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। सेंट्रल जेल चौराहे पर जिले की पहली रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) का लोकार्पण सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया। इससे क्षेत्र के करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।इस मौके पर विधायक ने बताया कि बिजली लाइन में खराबी, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने या फीडर में दिक्कत आने पर आरएमयू स्वतः बिजली का लोड दूसरे फीडर पर स्थानांतरित कर देगी। इससे वैकल्पिक लाइन के जरिए आपूर्ति जारी रहेगी और उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।उन्होंने बताया कि बिजली घर से आने वाली लाइन आरएमयू से जुड़कर वापस बिजली घर तक जाएगी। सेंट्रल जेल क्षेत्र से भाऊपुर तक के गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। दूसरी आरएमयू अगले दो-तीन दिनों में आईटीआई परिसर में स्थापित की जाएगी, जिससे शहर के अन्य इलाकों की आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।विधायक ने बताया कि सेंट्रल जेल क्षेत्र में स्थापित होने वाले दो बिजली केंद्रों का लोकार्पण भी अगले 10 दिनों में बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कराया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार की पहल और बिजली विभाग के प्रयासों से आगामी गर्मियों में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिजली संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी। आरएमयू के लगने से सेन्ट्रल जेल चौराहें, विजाधरपुर, निनौआ, धन्सुआ, नारायनपुर, श्याम नगर, गुंजनबिहार, हसनबाग, सातनपुर, बेबर रोड़ से बघार नाला तक विद्युत आपूर्ति का फायदा मिलेगा | बिजली अधिकारीयों के अलावा आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, व्यापार मंडल महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, बीजेपी नेता शिवम दुबे, बीजेपी जिला मंत्री पंकज पाल, रामकुमार शुक्ला, पिंटू सक्सेना, बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजय कटियार, अजय कटियार, शशांक कटियार आदि रहे |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]