वेतन और पीएफ भुगतान में देरी से नाराज मीटर रीडरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

0
52

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वेतन और पीएफ भुगतान में देरी से नाराज विद्युत संविदा मीटर रीडरों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। यूनियन के शिव त्रिवेदी के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि वे टेरा सॉफ्टवेयर बिलिंग एजेंसी के माध्यम से घर-घर जाकर बिजली बिल बनाने का कार्य कर रहे हैं।आरोप है कि नई कंपनी के कार्यभार संभालने के बाद से कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है और पीएफ भी नियमित जमा नहीं किया जा रहा है। दीपावली जैसे त्योहार पर भी सितंबर और अक्टूबर 2026 का वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।मीटर रीडरों ने डीएम से संबंधित एजेंसी को समय से वेतन और पीएफ भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश देने की मांग की।इस दौरान रजत मिश्रा, अहमद नगरी, सलमान अली, विपिन कुमार, रजत, बृजेश, अमित, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, आशीष राणा और संदीप रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]