ऑनलाइन सट्टा खेलते सुशील को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल में मिले सट्टेबाजी के स्क्रीनशॉट

0
24

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे मुखबिर की सूचना पर राजेपुर-डबरी मार्ग से सुशील कुमार (40) निवासी सीढ़ेचकरपुर को पकड़ा गया।तलाशी में उसके पास सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल मिला, जिसमें सट्टेबाजी से जुड़े स्क्रीनशॉट और अन्य जानकारी मिली। पूछताछ में उसने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर बारकोड भेजकर नंबरों पर रुपये लगाए जाते हैं। सही नंबर आने पर कई गुना रकम देने का लालच दिया जाता है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अजब सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ल, एएसआई सत्येंद्र कुमार शामिल रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]