धू-धूकर जले रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले

0
29

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) ब्लॉक क्षेत्र के गंगापार में दशहरा पर्व पर रामलीला मैदान में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध के बाद विभीषण के बताए अनुसार श्रीराम ने रावण की नाभि पर तीर चलाया, जिससे रावण धराशायी हो गया।रावण वध होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतले धू-धूकर जलने लगे। आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।इस अवसर पर दशहरा मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों,महिलाओं और ग्रामीणों ने खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजेपुर थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मेला कमेटी के सुरेंद्र पाल सिंह फौजी, उमेश सिंह फौजी, गौरव, आशीष कुमार और मुकेश कुमार ने व्यवस्थाएं संभालीं।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]