अभिषेक त्रिवेदी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त

0
45

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जनपद फर्रुखाबाद के गंगापार क्षेत्र के कुम्हरौर गांव निवासी अभिषेक त्रिवेदी को भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से गृह जनपद फर्रुखाबाद सहित पूरे प्रदेश में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अभिषेक त्रिवेदी का संगठनात्मक सफर लंबे समय से विद्यार्थी परिषद और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने का रहा है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर मंत्री, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, प्रदेश सह मंत्री और प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया। इसके बाद उन्हें पूर्णकालिक संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इस दौरान उन्होंने सीतापुर, इटावा, औरैया, कन्नौज और लखनऊ महानगर में संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया।वर्ष 2017 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान सीसामऊ, बिठूर और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्रों के साथ औरैया तथा कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा में चुनाव सहायक के रूप में कार्य किया। इसके बाद कानपुर महानगर में जिला विस्तारक और लोकसभा विस्तारक के दायित्व का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता और कार्यक्षमता को देखते हुए वर्ष 2025 में उन्हें भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांग कल्याण बोर्ड में उन्हें सदस्य मनोनीत किया गया। अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर उनके संगठनात्मक अनुभव पर भरोसा जताया है।इस नई जिम्मेदारी के साथ अभिषेक त्रिवेदी उत्तर प्रदेश के 65 लाख से अधिक दिव्यांगजनों की समस्याओं, अधिकारों, सम्मान और कल्याण से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने की भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को दिव्यांगजनों की भागीदारी बढ़ाने और उनकी आवाज को संगठन तथा शासन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।अभिषेक त्रिवेदी ने अपनी इस जिम्मेदारी को सेवा का अवसर बताते हुए ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के मूल मंत्र को आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए पद और प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सेवा का सशक्त माध्यम बनी रहेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]