पीईटी परीक्षार्थियों के लिए विकास मंच ने की निःशुल्क व्यवस्था, 800 से अधिक अभ्यर्थियों को मिला आश्रय

0
51

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पीईटी परीक्षा देने दूसरे जनपदों से आए छात्र-छात्राओं के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच ने सेवा की मिसाल पेश की। जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में तीन दिनों तक 800 से अधिक परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के ठहरने, भोजन, चाय-नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की गई। विशंभर दयाल धर्मशाला और हिंदी भवन में परीक्षार्थियों को ठहराया गया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सहित प्रमुख स्थानों पर सहायता संबंधी होर्डिंग भी लगाए गए।भईयन मिश्रा ने बताया कि पीईटी परीक्षा के दौरान यह 11वां अवसर है, जब मंच ने बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऐसी व्यवस्था की है। आजमगढ़, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और शाहजहांपुर सहित कई जनपदों से अभ्यर्थी पहुंचे। परीक्षार्थियों ने फर्रुखाबाद में मिली आत्मीयता और निःशुल्क सुविधाओं की सराहना करते हुए मंच का आभार जताया।इस सेवा कार्य में अंगद पांडे, प्रिंस शुक्ला, श्यामेंद्र दुबे, ओमनिवास पाठक, निशित दुबे, आयुष सक्सेना, राजीव वर्मा, आशुतोष मिश्रा, सनी बाथम, शिवांक बाजपेई, रजत वर्मा, दीपक गुप्ता, विवेक वर्मा, मोनू भाटिया, विनय दीक्षित, महिपाल सिंह राजपूत, योगेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]