पीईटी परीक्षा में दोनों पालियों में 74 प्रतिशत से अधिक अभ्यार्थी बैठे

0
34

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए थे। दोनों पालियों में 74 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 8688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2310 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 73.42 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।वहीं दूसरी पाली में भी 8688 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6479 परीक्षा में शामिल हुए और 2209 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति का प्रतिशत 74.57 रहा। डीआईओएस ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने परीक्षा आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]