फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अध्यक्ष रामेंद्र कटियार, सचिव ओम प्रकाश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष होशियार सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव हेमराज सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, ऑडिटर संतोष राजपूत और पुस्तकालय मंत्री उमेश सारस्वत सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली।मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय ने कहा कि फर्रुखाबाद से उनका विशेष स्नेह है। अधिवक्ताओं के हितों के लिए वह हमेशा संघर्षरत रहेंगे। अधिवक्ताओं को आपसी एकता और मजबूती के साथ कार्य करना चाहिए। उनका सम्मान ही हमारा सम्मान है।इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष देव प्रकाश अवस्थी सहित सदस्यों ने प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में उमाशंकर कटियार, अनीश सिंह, राहुल दीक्षित, संजीव शाक्य, गजेंद्र सिंह, अरुण मिश्रा, अरुण दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी उमाशंकर कटियार ने किया।
तहसील सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



