फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सीपी इंटरनेशनल स्कूल की बॉयज वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई नेशनल बॉयज वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में जगह बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। क्लस्टर स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सानवारा पहुंच गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ भी हो चुका है।टीम के नेशनल स्तर पर पहुंचने से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों को रवाना करते समय विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी व रणविजय सिंह की मेहनत और लगन की सराहना की।उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कहा कि अनुशासन और खेल भावना ही सफलता की कुंजी है। प्रधानाचार्य पी. रथ ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उपप्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने उम्मीद जताई कि टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी।विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
सीपी इंटरनेशनल स्कूल की बॉयज वॉलीबॉल टीम नेशनल प्रतियोगिता में चयनित
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



