कार धुलाई केंद्र पर बैग से जेवर चोरी करने वाला संचालक गिरफ्तार

0
48

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर थाना पुलिस ने कार धुलाई केंद्र पर बैग से जेवर चोरी करने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए धुलाई केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का हार, दो अंगूठी, चांदी की पायल समेत अन्य सामान बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया | उन्होंने बताया की मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अदिउली गांव निवासी वासुदेव सिंह ने 28 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई के साथ जमापुर चौराहे के आगे शांतिधाम ढाबे के पास स्थित हनीफ धुलाई केंद्र पर अपनी काले रंग की किआ कार धुलवाने गए थे। उन्होंने कार में रखा बैग निकालकर बाइक पर रख दिया और लैपटॉप लेकर गूगल मीट में शामिल हो गए। बैठक समाप्त होने के बाद बैग गायब मिला। करीब 30-40 मिनट बाद वापस पहुंचने पर धुलाई केंद्र संचालक हनीफ ने बैग लौटा दिया, लेकिन उसमें रखा सोने का हार, दो अंगूठी और एक जोड़ी चांदी की पायल गायब थी। पुलिस ने हनीफ पुत्र अली मोहम्मद निवासी सोताबहादुरपुर, थाना कादरी गेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बैग अपने पास रखकर उसमें से कीमती सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से सोने का एक हार, दो अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, लेनोवो लैपटॉप चार्जर, डायरी, पेन, चाबी और टाइटन की सुनहरी रंग की महिला घड़ी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कादरी गेट थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। कार्रवाही में राजेपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक गौरव कुमार शुक्ल, एएसआई सत्येंद्र कुमार समेत थाना पुलिस और एसओजी टीम शामिल रही।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]