फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) करवाचौथ पर्व को लेकर फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुहागिनों ने करवाचौथ की तैयारियों के तहत चूड़ियां, साड़ियां, सूट, साज-सज्जा का सामान और पूजन से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई। पर्व को लेकर बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।शहर के नेहरू रोड, रेलवे रोड, कोतवाली
रोड और फतेहगढ़ की चूड़ी वाली गली में महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। चूड़ी की दुकानों पर अपनी पसंद और पोशाक के अनुसार रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाएं पहुंचीं। कपड़ों की दुकानों पर भी साड़ी, सूट और अन्य परिधानों की खरीदारी होती रही। करवाचौथ पर विशेष रूप से तैयार होने की चाह में महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में भी पहुंचीं। मेहंदी लगवाने और सौंदर्य सज्जा कराने को लेकर भी महिलाओं में उत्साह नजर आया।करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं
के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजन करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। इसी को देखते हुए महिलाएं पर्व से पहले ही अपनी तैयारियों को
अंतिम रूप देने में जुटी रहीं।बाजारों में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। करवाचौथ के चलते चूड़ी, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। महिलाएं अपनी पसंद के सामान की खरीदारी करती दिखाई दीं। गुरुवार को करवाचौथ का पूजन होने के चलते बाजारों में खरीदारी को लेकर और भी चहल-पहल रहने की उम्मीद है।पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। घरों में पूजन की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं बाजारों में खरीदारी के साथ त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है।
करवाचौथ को लेकर बाजारों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



