खीमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

0
36

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)खीमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित शा इंडस्ट्रीज की टायर फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन जिलों से बुलाई गईं दमकल की छह गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में रखे टायर जल गए। हालांकि, नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में चौकीदारी कर रहे उपेंद्र ने आग लगने की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा और मदनपुर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार गोयल मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की टीमों को बुलाया गया। तीन जिलों से पहुंचीं छह दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए।आग पर काबू पाने के बाद फैक्ट्री में जले टायरों का मलबा जेसीबी से हटाया जाने लगा। इसी दौरान आग दोबारा भड़क उठी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने फिर से आग बुझाने का प्रयास किया।फैक्ट्री मालिक अरविंद पांडे ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे चौकीदारों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी थी। वह तत्काल फैक्ट्री पहुंचे। उनके मुताबिक, फैक्ट्री में छह कर्मचारी काम करते हैं। आग लगने पर कर्मचारियों ने अपने स्तर से उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। स्थिति बिगड़ने पर सभी कर्मचारी बाहर निकल गए।फैक्ट्री में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी नहीं हो सका है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]