फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शमशाबाद के जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ संख्या 390, 391 और 392 तथा इमादपुर थमराई के बूथ संख्या 372, 373, 374 और 375 सिकंदरपुर महमूद में मतदाता सूची की जांच से संबंधित जानकारी एकत्र की गई। संबंधित लोगों ने बीएलओ को डबल वोट और कथित फर्जी मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई। इसके साथ ही नामों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म-7 भी दिया गया।इस दौरान पूर्व जिला महासचिव इलियास मंसूरी, कायमगंज के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड इजहार खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड कुड्डूस खान सहित अन्य साथी मौजूद रहे।मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया में नियमानुसार निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि अपात्र प्रविष्टियों पर कार्रवाई के साथ किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से न हटे और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के शमशाबाद में विभिन्न मतदान केंद्रों पर सपा ने मतदाता सूची जांची
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



